WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

उज्जैन, ग्वालियर और अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम घोषित, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

936
Bridge Course

उज्जैन, ग्वालियर और अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम घोषित, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

भोपाल: राज्य शासन ने आज उज्जैन, ग्वालियर और अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए हैं। इस संबंध में राज्य शासन के नगरीय विकास और आवास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष रविंद्र सोलंकी को और मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके अलावा पांच लोगों को प्राधिकरण का संचालक नियुक्त किया गया है।

ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष मधुसूदन भदोरिया को बनाया गया है। इसी के साथ सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अमरकंटक विकास प्राधिकरण में राजेंद्र भारती को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।