WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Chandrababu Naidu Arrested : TDP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार!

आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी और जालसाजी के आरोप!

1252
Chandrababu Naidu Arrested

Chandrababu Naidu Arrested : TDP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार!

Hyderabad : भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार सुबह तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री को CID ने नंदयाला शहर के ज्ञानपुरम में आरके फंक्शन हॉल से सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया। कौशल विकास घोटाला मामले में CID के अलावा SIT के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। CID ने ही चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, इसके कुछ ही देर बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Also Read: World Cup2023: विश्वकप से पहले बदला टीम का कप्तान, इस युवा क्रिकेटर को मिली जिम्मेदारी! 

चंद्रबाबू नायडू को दिए नोटिस में CID ​की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के पुलिस उपाधीक्षक एम धनुंजयुडु ने कहा कि आपको सूचित किया जाता है कि आपको सुबह 6 बजे आर के फंक्शन हॉल, ज्ञानपुरम में गिरफ्तार किया गया। नोटिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को IPC की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। इसमें धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) और 465 (जालसाजी) शामिल हैं। आंध्र प्रदेश CID ​​ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भी लगाया है।

आरोपों के सबूत दिखाओ

चंद्रबाबू ने गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई! क्योंकि, यह गिरफ्तारी आरोपों के सबूत’ दिखाए बिना शुरू की गई। चंद्रबाबू ने कहा कि सबूत पेश किए जाने पर ही वह कानून का सहयोग करेंगे। चंद्रबाबू नायडू के वकील ने कहा कि नायडू को गिरफ्तार करने से पहले सीआईडी ​​उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले गई, जहां उच्च रक्तचाप और मधुमेह का पता चला। हम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

नंदयाला में जबरदस्त हंगामा

शनिवार तड़के जब पुलिस अधिकारियों की एक टीम टीडीपी नेता को हिरासत में लेने पहुंची, तो नंदयाला में जबरदस्त हंगामा हुआ। TDP के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। पार्टी के मुताबिक, पुलिस चंद्रबाबू को ओरवाकल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए विजयवाड़ा ले जाएगी। CID के ​​अधिकारियों को झड़प के दौरान यह कहते हुए सुना गया कि हमारे पास सबूत हैं। हमने इसे उच्च न्यायालय को दे दिया है। रिमांड रिपोर्ट में सभी सामग्री शामिल है। हम उन्हें विजयवाड़ा ले जाने से पहले एक रिमांड रिपोर्ट देंगे।