WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS Officers Transfer: झारखंड में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित कई जिलों में SP बदले गए

1026

IPS Officers Transfer: झारखंड में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित कई जिलों में SP बदले गए

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है. विशेष शाखा का DIG माइकल राज एस को बनाया गया है.

इसके अलावा चंदन कुमार सिन्हा को रांची SSP, कौशल किशोर को जमशेदपुर SSP, हारीश बिन जमा को लोहरदगा एसपी, हरविंदर सिंह को गुमला एसपी, ऋषभ गर्ग को जमशेदपुर ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को ग्रामीण एसपी धनबाद, दीपक कुमार पांडे को गढ़वा एसपी बनाया गया है.

अनुदीप  सिंह को कोडरमा, एनीमेशन नैथानी को जामताड़ा का एसपी, राजकुमार मेहता को रांची का सिटी एसपी, मनीष टोप्पो को ग्रामीण एसपी रांची, आरिफ एकराम को ACB रांची एसपी, कैलाश करमाली को ACB रांची एसपी, पूज्य प्रकाश को विशेष शाखा एसपी, अजय कुमार को विशेष शाखा एसपी, शम्भु कुमार सिंह को विशेष शाखा एसपी जबकि अजित कुमार को धनबाद का सिटी एसपी बनाया गया है.