WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CM Helpline Reply : ‘यह यूक्रेन का मामला है, इसलिए यूक्रेन थाने में ही इसकी रिपोर्ट दर्ज कराइए’

यूक्रेन में फंसी Vidisha की बेटी की मां को CM हेल्पलाइन पर ये जवाब मिला

3539
WhatsApp Image 2022 02 24 At 11.04.54 AM

Bhopal : देश और प्रदेश के कई स्टूडेंट यूक्रेन में मेडिकल की पढाई कर रहे हैं। वहां युद्ध के हालात बनने पर इन स्टूडेंट के परिजन चिंतित हैं। विदिशा (Vidisha) की छात्रा सृष्टि विल्सन भी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वहां स्थिति बिगड़ने पर वे भारत आना चाहती है। लेकिन, उसे वापसी का कोई रास्ता नहीं मिल रहा। हीं आ रहा है। ऐसे में सृष्टि की परेशान मां वैशाली विल्सन ने अपनी बेटी को लाने के लिए सरकार से गुहार लगाने के लिए CM Helpline पर फोन लगाया। तब CM Helpline से दुखी मां को जवाब मिला ‘यह यूक्रेन का मामला है, इसलिए यूक्रेन थाने में ही इसकी रिपोर्ट दर्ज कराइए।’

बेटी को लेकर चिंतित मां वैशाली को जब ये जवाब मिला तो वे चिंतित हो गई। विदिशा के ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत वैशाली विस्टन की बेटी सृष्टि यूक्रेन में MBBS कर रही है। वहां उसका 5th सेमेस्टर चल रहा है। युद्ध के हालात में वहां तनाव बढ़ता देख वे चाहती हैं, कि बेटी जल्द घर लौट आए। सृष्टि की मां का कहना है कि वो अपनी बेटी को युद्ध भरे माहौल से निकालने की कोशिश में लगी हुई हैं. उन्होंने कई बार अधिकारियों से बात करना चाही, लेकिन बात नहीं हो पाई।

CM हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल
जब उन्होंने CM Helpline पर बात की, तो जो जवाब मिला, उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। वैशाली विल्सन ने CM से मदद के लिए हेल्पलाइन पर कॉल किया कि मेरी बेटी यूक्रेन में फंसी है, उसे वापस लाने में हमारी मदद करें! तो उनसे कहा गया कि ‘यूक्रेन के थाने में मामला दर्ज कराओ!’

वास्तव में CM Helpline पीड़ित व्यक्ति की एक आखिरी उम्मीद होती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद इसको लेकर सख्त हैं। CM का कहना है कि CM Helpline में जो भी शिकायत हो उसका तुरंत निराकरण किया जाए। पर, जिस तरीके से उन्हें हेल्पलाइन पर यह जवाब मिला तो सवाल खड़े हुए कि कहीं कोई न कोई गड़बड़ है।