WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CM Shivraj’s Morning VC: जल जीवन मिशन की गलत जानकारी देने पर CM ने EE को लगाई फटकार

976

CM Shivraj’s Morning VC: जल जीवन मिशन की गलत जानकारी देने पर CM ने EE को लगाई फटकार

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज Morning VC में देवास जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जल जीवन मिशन की गलत जानकारी देने पर EE नारायण भिड़े को मुख्यमंत्री ने जमकर फटकार लगाई।

*जानिए सीएम, कलेक्टर और EE के बीच क्या हुए डायलॉग*

कलेक्टर: 2.50 लाख कनेक्शन का टारगेट है। काम तेजी से चल रहा है, लगभग 1.25 लाख पूरे हो चुके है, समय सीमा में पूरे करने के प्रयास है।

CM: ये बताओ कि जो कनेक्शन दिए हैं क्या उनमें पानी आ रहा है या सिर्फ खानापूर्ति की गई है?

PHE के अधिकारी बताएं कि कुछ गांव से जनप्रतिनिधियों की कुछ शिकायतें आ रही हैं।

EE: जिले में 166 गांव में हर घर जल पहुँच चुका है।

CM: हर घर जल योजनाओं का लोकार्पण अवश्य कराएं।

रिस्टोरेशन का कार्य हुआ कि नहीं? कहीं गड्ढे खुदे तो नहीं पड़े हैं?

इस पर EE नारायण भिड़े ने जो जानकारी दी उसको लेकर सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि आप गलत रिपोर्टिंग क्यों कर रहे हैं? ये नहीं चलेगा। कलेक्टर देखे इसे, रिस्टोरेशन की समीक्षा करे।

जहां काम नहीं हुआ है उसकी सूची मुझे दें।

सीएम ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (RRDA) की सड़कें ठीक नहीं होने पर भी नाराजगी जताई।

*इन कार्यों की सराहना* 

सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सीएम जनसेवा अभियान, महिला अपराध में कमी और बिजली की बेहतर उपलब्धता पर जिले की प्रशंसा भी की।

सीएम ने वीसी के दौरान अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान, अमृत सरोवर, बिजली आपूर्ति, odop, आयुष्मान भारत और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।