WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector Annoyed : कलेक्टर अचानक पंहुचे MCH : अव्यवस्थाओं से नाराज,सिविल सर्जन को जांच के दिए निर्देश

ठेकेदारों को फटकारते हुए,FIR करवाने की चेतावनी दी

784
WhatsApp Image 2023 10 05 At 2.45.39 PM 1

Collector Annoyed : कलेक्टर अचानक पंहुचे MCH : अव्यवस्थाओं से नाराज,सिविल सर्जन को जांच के दिए निर्देश

Ratlam : बुधवार को शहर के मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के अचानक पंहुचने से चिकित्सालय में अफरातफरी मच गई।कलेक्टर को मरीज के परिजनों द्वारा शिकायत मिली थी कि उपचार के लिए डाक्टर द्वारा 5 हजार रुपए मांगे गए हैं।इसे लेकर कलेक्टर नाराज हो गए और उसी समय MCH पंहुच गए।

 

कलेक्टर जब एमसीएच पंहुचे तो वहां की व्यवस्थाओं को देखकर और नाराज हो गए।उन्होंने वहां देखा कि अस्पताल में प्रवेश द्वार के 2 द्वार हैं एक को खोल रखा हैं और दुसरे पर पार्किंग ठेकेदार ने मनमानी करते हुए बंद कर रखा था।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 2.45.39 PM

वहां असामाजिक तत्वों को भी देखा और असामाजिक तत्वों को परिसर से बाहर करने और व्यवस्था बनाने का कहा। ऐसा नहीं होने पर FIR करवाने की चेतावनी दी।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 2.45.40 PM

सिविल सर्जन डॉ.एम एस सागर को मामले की जांच करने का कहा है।वही MCH के हाल देखे तो कलेक्टर का गुस्सा चरम पर आ गया। दरअसल मुख्य गेट पर ही एक लेने को स्थाई तौर पर बंद किया हुआ था।तो वहीं दूसरी लेन पर बेरिकेडिंग की गई थी।

कलेक्टर ने पार्किंग ठेकेदार को बुलवाकर फटकार लगाई, दोनों लेन खोलने का कहा। MCH के गेट पर ही ठेला गाड़ी भी खड़ी थी,उसे हटाने और परिसर में ही कुछ लोगों ने निवास बना रखा था।उन्हें हटाने का कहा।कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ.एम एस सागर को व्यवस्था में सुधार करने का भी कहा है।

देखिए वीडियो