WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Collector Apologized : कलेक्टर ने अलाव तापते लोगों से बात की, बात सुनी और माफी मांगी!

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को तत्काल फोन किया और निर्देश दिए!

952

Collector Apologized : कलेक्टर ने अलाव तापते लोगों से बात की, बात सुनी और माफी मांगी!

Niwadi : कुछ दिनों से डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा की कार्यशैली चर्चा में है। अब उसी तर्ज पर निवाड़ी जिले के नए कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने भी अपना कामकाज शुरू किया। बुधवार को वे शहर में निकले। कलेक्टर ने लोगों के बीच पहुंचकर उनसे समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान एक व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पेशी नहीं होने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने माफी मांगते हुए संबंधित अधिकारी को फोन पर नियम के अनुसार पेशी करने की हिदायत दी।

निवाड़ी कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा गुरुवार सुबह शहर में निकले। कुछ लोग अलाव के पास बैठे हुए थे। इन लोगों के बीच कलेक्टर पहुंचे और उनसे समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में हमारी पेशी का आवेदन लगा हुआ है। जिसके लिए 6 महीने से हमारी पेशी नहीं हुई।

इतना सुनते ही कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने तुरंत ही संबंधित अधिकारी को फोन कर कहा कि उनकी पेशी नियम अनुसार सूचीबद्ध करें और उसी आधार पर शुरू की जाएं। इसके साथ ही कलेक्टर ने संबंधित व्यक्ति से विनम्रता पूर्वक कहा कि मैं आप लोगों से माफी मांगता हूं। कामकाज की कलेक्टर की इस शैली की प्रशंसा हो रही है।