WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

कलेक्टर ने शिक्षकों के दीपावली अवकाश पर लगाई रोक

1238

*छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट*

छतरपुर: कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज एक आदेश जारी कर शिक्षकों की दीपावली अवकाश पर रोक लगा दी है। जिसको लेकर पूरे शहर में और प्रदेश में कलेक्टर का आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। कलेक्टर ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के आदेश क्रमांक 2340 दिनांक 28.10.2021 को जारी किया है। इसमें उन्होंने दीपावली अवकाश अवधि में राष्ट्रीय उपलब्धता सर्वे एनएएस 2021 की तैयारी करने के लिए यह जारी किया है।

इसमें उल्लेख किया गया है कि दीपावली अवकाश के दिनों में दीपावली को छोडक़र दिनांक 2,3,5,6 एवं 7 नवंबर को कक्षा 3,5,8 एवं 10वीं के समस्त बच्चों को दो घंटे 11 से 1 बजे तक संस्था में बुलाकर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी कराएं।

इस आदेश से शिक्षा विभाग के शिक्षकों में काफी रोष देखा गया है। छतरपुर जिले के मप्र के इकलौते कलेक्टर ने इस तरह का आदेश जारी किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर के आदेश को लेकर कई शिक्षक संगठन इसका विरोध कर सकते हैं।