WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector Suspends 3 Principals: खेल सामग्री खरीदी में अनियमितताएं, तीन प्राचार्य सस्पेंड

1743

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जनजाति कार्य विभाग में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अंतर्गत खेल सामग्री खरीदी में अनियमितता को लेकर जिले के तीन प्राचार्यों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की है।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन की प्राचार्य सुश्री प्रीति जैन,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना के प्राचार्य पंकजसिंह चंदेल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन के प्रभारी प्राचार्य शिवरमन बोरीवाल को निलंबित किया जाकर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाहीं किए जाने हेतु प्रतिवेदन संभाग आयुक्त उज्जैन को प्रेषित किया गया है।

रतलाम जिले की विभागीय शैक्षणिक संस्थाओं को खेल सामग्री क्रय किए जाने हेतु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रति संस्था 25 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की गई थी।प्रदाय आवंटन अनुसार संस्था प्राचार्य को संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु नियमानुसार खेल सामग्री का वितरण किया जाना था।संस्था प्राचार्य द्वारा खेल सामग्री क्रय में अनियमितता की जानकारी संज्ञान में आने पर सामग्री का भौतिक सत्यापन करवाकर निरीक्षण करवाया गया,निरीक्षण में अनियमितता पाई गई।