WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Colony Cell Meeting : 100 अवैध कॉलोनियां वैध होंगी, कॉलोनी सेल की समीक्षा में महापौर की घोषणा!

अवैध कालोनियों को वैध करने की कार्यवाही समय सीमा में पूरी की जाए!

1831
WhatsApp Image 2023 03 17 At 6.19.58 PM 696x392

Colony Cell Meeting : 100 अवैध कॉलोनियां वैध होंगी, कॉलोनी सेल की समीक्षा में महापौर की घोषणा!

Indore : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने के संबंध में कॉलोनी सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, अपर आयुक्त मनोज पाठक, अधीक्षण यंत्री भवन अनुज्ञा अनूप गोयल, उपयंत्री सत्येन्द्र राजपूत, गजल खन्ना तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कॉलोनी सेल विभाग ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही के साथ ही शासन के नियमो व प्रावधान की विस्तार से जानकारी दी।

महापौर ने मुख्यमंत्री के आव्हान पर प्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करने के किए आह्वान को दृष्टिगत रखते हुए, नगरीय सीमा में कितनी अवैध कॉलोनियां है, उन्हें वैध करने की कार्यवाही निगम स्तर से की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इस अवसर पर महापौर ने शहर में अवैध कॉलोनियों को वैध करने के तहत अब तक क्या कार्यवाही की गई तथा किन कॉलोनियों में दावे-आपत्ति आए है के संबंध में विभागीय अधिकारियो से जानकारी ली।

134 कॉलोनियां अवैध

अपर आयुक्त मनोज पाठक व अधीक्षण यंत्री भवन अनुज्ञा अनूप गोयल ने महापौर को बताया कि शहर की 134 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही तथा प्राप्त दावे-आपत्ति की पड़ताल की गई। वर्तमान में 98 कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही जारी है। इस पर महापौर ने शीघ्र ही 100 कॉलोनियों को अवैध से वैध करने की कार्यवाही पूरी करते हुए, इन कॉलोनियों को वैधता प्रमाण पत्र जारी करने तथा अन्य कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए।