WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

VD’s Bullock Cart Ride : धार के उमरबन में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बैलगाड़ी चलाई!

कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें राजनीति के गुर सिखाए!

1193
WhatsApp Image 2023 03 17 At 5.40.48 PM

VD’s Bullock Cart Ride : धार के उमरबन में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बैलगाड़ी चलाई!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज धार जिले के ग्राम उमरबन गांव पहुंचे। वे यहां बूथ विस्तारक योजना 2.0 अभियान में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का अलग ही रूप दिखाई दिया, वे यहाँ बैलगाड़ी चलाते दिखाई दिए।

देखिये वीडियो-

इस दौरान उनके साथ सांसद छतरसिंह दरबार सहित जिले के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ग्राम उमरबन मे वीडी शर्मा बूथ स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान वे बैलगाड़ी चलाकर बीजेपी कार्यकर्ता राजेन्द्र सोलंकी के घर पहुँचे जहाँ उन्होने कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय बैठक ली। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए किस प्रकार कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर कार्य करना है इस बारे में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने राजनीति के गुर भी सिखाए।

WhatsApp Image 2023 03 17 at 5.43.30 PM

इस दौरान पूर्व मंत्री रंजना बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।