WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Changed 4 Candidates : कांग्रेस ने विरोध देखते हुए चार उम्मीदवार बदले! 

1242

Congress Changed 4 Candidates : कांग्रेस ने विरोध देखते हुए चार उम्मीदवार बदले! 

 

Bhopal : कांग्रेस ने घोषित उम्मीदवारों के विरोध को देखते हुए चार सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की दूसरी लिस्ट घोषित होने के बाद इन सीटों पर सबसे ज्यादा विरोध हुआ था। कांग्रेस ने चार सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए। कांग्रेस ने सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा सीट के उम्मीदवारों में बदलाव किया है।

IMG 20231025 WA0029IMG 20231025 WA0029

कांग्रेस ने सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, पिपरिया से गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया।