WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Scindia aur 1857 : डॉ राकेश पाठक की किताब ‘सिंधिया और 1857’ का विमोचन 29 अक्टूबर को!

विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ राम पुनियानी होंगे!

987

Scindia aur 1857 : डॉ राकेश पाठक की किताब ‘सिंधिया और 1857’ का विमोचन 29 अक्टूबर को!

 

Bhopal : वरिष्ठ पत्रकार, कवि और लेखक डॉ राकेश पाठक की पुस्तक ‘सिंधिया और 1857’ का विमोचन 29 अक्टूबr शाम साढ़े 4 बजे होटल पलाश में होगा। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ राम पुनियानी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूर्धन्य संपादक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर करेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंदवर्धन सिंह (प्रधान संपादक, द पब्लिक इंडिया न्यूज चैनल),

अशोक कुमार पांडे (प्रसिद्ध इतिहासविद), शीबा असलम फहमी (प्रतिष्ठित पत्रकार) और सरदार दया सिंह (अध्यक्ष आल इंडिया पीस मिशन) उपस्थित रहेंगे। यह पुस्तक सेतु प्रकाशन समूह से प्रकाशित हो रही है।

इससे पूर्व डॉ पाठक की तीन पुस्तकें काली चिड़ियों के देश में (यूरोप का यात्रा वृतांत), बसंत के पहले दिन से पहले (कविता संग्रह) और मप्र की स्वातंत्रोत्तर हिंदी पत्रकारिता का इतिहास (शोध पुस्तक) प्रकाशित हो चुकी हैं।