WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

कड़की में है कांग्रेस… कार्यकर्ताओं के सामने अरूण यादव का फिर झलका दर्द

1069

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: कांग्रेस कड़की में चल रही है। कार्यकर्ताओ के सामने आज प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने अपना दर्द बयां किया।

दरअसल आज अरूण यादव खरगोन जिले के सनावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने खंडवा लोकसभा उपचुनाव के कांग्रेस के प्रत्याशी राजनारायण सिह के साथ पहुंचे थे। इस दौरान सनावद में गुर्जर छात्रावास में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक सम्बोधन के दौरान अरूण यादव ने कहा कि बूथ पर तो हालत खराब है लेकिन कडकी मे चल रही है। अगर पैसा आया तो ईमानदारी की बात है जो मिलेगा हम आपको देगे, हमारे पास नही रखेगे। मैने नही सोनिया गांधी जी ने दो दो प्रभारी बनाकर भेजे है। मैने नही सबने तय किया है, में तो कार्यकर्ता हूं।

लेकिन सवाल ये भी उठ रहा है की अरूण यादव कार्यकर्ताओं के सामने आखिर क्यों दुखड़ा रो रहे है। हालाकि यादव ने इस दौरान ये भी कार्यकर्ताओं से कहाॅ की पैसे की क्या जरूरत है जब आपना बूथ जीतना है और अपनी सुरक्षा करना है। यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार को मंहगाई के मुद्दे और किसान की उपज के भाव नही मिलने पर आडे हाथ लिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव का कहना था की हमारी सरकार के समय मंहगाई डायन थी अब अप्सरा हो गई।

 

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, अरूण यादव पूर्व पीसीसी अध्यक्ष-