WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

 Counting Trend : नतीजों का इशारा एग्जिट पोल की ही तरह, UP में भाजपा, पंजाब में ‘AAP’ का दबदबा

जानिए उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में कौन है आगे

1606

आज पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आना शुरू हो गए। शुरुआती एक घंटे के रुझान के मुताबिक पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा था। क्योंकि, शुरू के आधे घंटे में पोस्टल बैलेट की गिनती हुई थी। लेकिन, EVM खुलने के बाद UP में भाजपा आगे बढ़ती गई। ट्रेंड में सबसे ज्यादा बदलाव UP में ही दिखाई दिया। UP में समाजवादी पार्टी और भाजपा में शुरुआती रुझान बराबरी के थे, पर बाद में BJP आगे निकल गई। शुरुआती रुझानों में BJP उत्तर प्रदेश में SP से बहुत आगे है। EC (चुनाव आयोग) की वेबसाइट के मुताबिक UP में BJP को 45% से ज्यादा वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में मुकाबला BJP और SP में ही था और वो दिखाई भी दे रहा है। क्योंकि, प्रियंका गांधी की सारी कोशिशों के बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। सबसे आश्चर्यजनक है BSP का बहुत ज्यादा पिछड़ना। मायावती को उम्मीद थी कि वो 25 से ज्यादा सीटें जीतने की स्थिति में है। इसके बावजूद वो काफी पीछे है।

पंजाब में ‘आप’ का दबदबा

आज के ट्रेंड की सबसे आश्चर्यजनक बात ये दिखाई दे रही कि UP की तरह पंजाब में भी मुकाबला एकतरफा लग रहा है। यहाँ AAP बहुत आगे निकलती दिखाई दे रही है। पिछली बार सत्ता में होने के बावजूद यहां आपसी लड़ाई के कारण कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। एग्जिट पोल दिखा रहे थे कि ‘आप’ एकतरफा जीत हासिल करेगी, वो काफी हद तक सही लग रहा है। शुरुआती रुझानों में ‘कांग्रेस’ और ‘आप’ में बराबरी का कांटे का मुकाबला लग रहा था। लेकिन, समय के साथ यहां ट्रेंड बदल गए।

उत्तराखंड में भी BJP बेहतर

उत्तराखंड में शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। लेकिन, बाद में BJP आगे निकल गई। यहां की 70 सीटों के ट्रेंड में भाजपा कांग्रेस से आगे है। जबकि, उत्तराखंड में BJP अपने आपको अच्छी स्थिति में नहीं पा रही थी।

गोवा और मणिपुर के रुझान भी बीजेपी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं माना जा रहा है कि इन दोनों जगहों पर भी बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में आ जाएगी।