WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Cyrus Accident : साइरस और जहांगीर ने सीट बेल्ट नहीं बांधे, इसलिए मौत हुई!

कार की गति बहुत तेज थी, 9 मिनट में 20 KM पहुंच गई

1848
WhatsApp Image 2022 09 05 At 11.26.13 AM 1 696x391

Mumbai : साइरस मिस्त्री और उनके साथ पीछे बैठे जहांगीर पंडोले ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी और हादसे के समय कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी! पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक तेज गति, निर्णय की त्रुटि और सुरक्षा इंतजामों का इस्तेमाल न करने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
साइरस मिस्त्री की रविवार को जान लेने वाले सड़क हादसे की प्रारंभिक जांच के अनुसार टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री और उनके एक सहयात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी। हादसे में ‘निर्णय की त्रुटि’ को पुलिस ने कारण इसलिए माना कि कार चालक का ओवरटेक का अंदाजा गलत निकला। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी देते हुए बताया कि उनकी लग्जरी कार की रफ्तार प्रथम दृष्टया ज्यादा तेज थी।
इस कार ने पालघर जिले की चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद 9 मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चरोटी जांच चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर पालघर पुलिस ने पाया कि कार दोपहर करीब 2.21 बजे चौकी से गुजरी थी और दुर्घटना (मुंबई की दिशा में) 20 किलोमीटर आगे (ढाई बजे) हुई। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर एक ‘डिवाइडर’ से टकराई थी। तीन अन्य लोगों के साथ मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।

WhatsApp Image 2022 09 05 at 11.26.12 AM
इस हादसे में साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई। वहीं जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए। जहांगीर के भाई डेरियस टाटा समूह के पूर्व स्वतंत्र निदेशक थे, जिन्होंने चेयरमैन पद से मिस्त्री को हटाए जाने का विरोध किया था। यह हादसा दोपहर ढाई बजे के करीब हुआ। दुर्घटना के समय कार अनाहिता पंडोले चला रही थी।