WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Hotel Caught Fire : लखनऊ के होटल में भीषण आग, दो लोगों की मौत, कई झुलसे

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना

1123
WhatsApp Image 2022 09 05 At 11.26.32 AM 1

Lucknow : हजरतगंज इलाके के ‘लिवाना’ होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। जबकि, दो लोगों की मौत होने की खबर है। कई लोगों की हालत गंभीर है।
सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में भीषण आग लग गई। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है।
बताया गया कि धुएं के कारण दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। एक दमकलकर्मी भी बेहोश हो गया। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। तीसरी मंजिल की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर 6 एम्बुलेंस और पहुंच गई हैं। होटल के सामने से गुजरने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया।

WhatsApp Image 2022 09 05 at 11.26.32 AM 2
आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिला कलेक्टर सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। कुल 30 से 35 लोग इन कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वेट हॉल है। यहां भी कई लोग थे। जबकि, कई लोग सुबह होटल से निकल गए।
लखनऊ के हजरतगंज के होटल लिवाना में आग लगने की घटना पर CM योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को झुलसे लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।