WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Death in Flight : दिल्ली जा रहे यात्री की तबियत बिगड़ी, इंदौर में मौत

1357
WhatsApp Image 2021 10 22 At 4.27.27 AM 1 696x713

Death in Flight : दिल्ली जा रहे यात्री की तबियत बिगड़ी, इंदौर में मौत

Indore : बेंगलुरु से दिल्ली जा रही विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर फ्लाइट की इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। यात्री को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, मगर अस्पताल में डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।

Death in Flight : दिल्ली जा रहे यात्री की तबियत बिगड़ी, इंदौर में मौत

विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली (Bangluru to Delhi) जा रही थी। इस दौरान मनोज अग्रवाल नामक एक यात्री को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

मार्च में रिटायर हो रहे DGP, नये DGP के लिए तीन वरिष्ठ IPS का पैनल UPSC जाएगा, जानिए किनको मिल सकता है मौका

उन्होंने फ्लाइट स्टाफ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद विमान चालक ने इंदौर एयरपोर्ट से संपर्क कर इसकी सूचना दी और फ्लाइट इंदौर डायवर्ट हुई। इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग गुरुवार रात की गई।

Death in Flight : दिल्ली जा रहे यात्री की तबियत बिगड़ी, इंदौर में मौत

एयरपोर्ट प्रबंधन (Airport Authority) के मुताबिक यात्री को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें एयरपोर्ट से तत्काल समीप के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

उत्तराखंड:रिकार्ड बारिश से Kumaon में दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार एयरलाइंस कंपनी ने मनोज अग्रवाल के परिवार के साथ संपर्क कर जानकारी दे दी है। शव को एरोड्रम थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा कर जांच शुरू कर दी।

PM मोदी 15 नवंबर को भोपाल आयेंगे, जानिए किस कार्यक्रम में होंगे शामिल 

मृतक मनोज अग्रवाल के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई, वे इंदौर आ रहे हैं। मनोज अग्रवाल अशोक विहार नार्थ वेस्ट दिल्ली के रहने वाले थे। रात करीब 12 बजे बाठिया अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम किया गया।