WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Death of an indian student : रुसी सैनिकों ने एक भारतीय स्टूडेंट को गोली मार दी   

कर्नाटक के रहने वाले नवीन खाना लेने निकले थे, तभी सुपर मार्केट के बाहर उसे मार दिया 

2631
WhatsApp Image 2022 03 01 At 2.45.16 AM

New Delhi : यूक्रेन में एक भारतीय स्टूडेंट नवीन शेखरप्पा ज्ञानगोंड़ा (Naveen Shekharappa Gyanagonda) की गोली लगने से मौत हो गई। कर्नाटक का छात्र यहाँ MBBS के फोर्थ ईयर में था।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी (Indian Foreign Ministry spokesperson Arindam Bagchi gave this information) बताया गया कि खार्किव में बमबारी में नवीन शेखरप्पा नाम के भारतीय छात्र की मौत हुई है।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 2.45.52 AM

कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा ज्ञानगोंड़ा (Naveen Shekharappa Gyanagonda) खाना लेने निकले थे, तभी सुपर मार्केट के बाहर रुसी सैनिकों ने उसे गोली मार दी। विदेश मंत्रालय ने भी इस स्टूडेंट की मौत की पुष्टि की है।

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया ‘हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है।’

अरिंदम बागची ने ट्वीट में लिखा ‘विदेश सचिव रूस और यूक्रेन से दूतों से बात कर रहे हैं और भारत की मांग दोहरा रहे हैं कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वहाँ से निकाला जाए, जो खार्कीव और संघर्ष के अन्य क्षेत्रों में मौजूद हैं। साथ ही यूक्रेन और रूस में मौजूद भारतीय दूत भी अपनी इसी मांग को दोहरा रहे हैं।

कुछ ही घंटे पहले भारत ने अपने नागरिकों को तत्काल यूक्रेन की राजधानी कीव से निकल जाने को कहा था। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट करके भारतीय नागरिकों से कहा था कि जो भी साधन उपलब्ध हों, वो वहाँ से निकल जाएँ।

ट्वीट में कहा गया था ‘छात्रों समेत सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे आज तुरंत कीव छोड़ने की सलाह दी जाती है। अगर ट्रेन उपलब्ध हों तो ट्रेन से अन्यथा किसी भी अन्य माध्यम से!