WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Death of Injured Minister : गोली से घायल मंत्री की इलाज के दौरान मौत!

कार्यक्रम में आए स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने सीने में मार दी! 

1015

Death of Injured Minister : गोली से घायल मंत्री की इलाज के दौरान मौत!

Bhubaneswar : पुलिसकर्मी की गोली से घायल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबकिशोर दास की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंत्री को आज ही एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी। जब उन्हें गोली मारी गई, तब नब दास ब्रजराज नगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घायल हालत में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया था।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अस्पताल जाकर स्वयं नबकिशोर दास की हालत जानी थी। अपोलो अस्पताल की तरफ से एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री को बाएं सीने में गोली लगने के कारण अपोलो में भर्ती कराया गया। डॉ देबाशीष नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उनका इलाज किया और उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में पाया गया कि एक गोली उनके शरीर में घुसी, जिससे दिल और बाएं फेफड़े में चोट लगी और बड़े पैमाने पर आंतरिक रक्तस्राव हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने नब दास के निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं। नवीन पटनायक ने कहा कि वो सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उन्होंने लोगों के लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग में कई पहल की थी।

तीसरी बार विधायक बने थे 

नबकिशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। इसके बाद 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। 2019 का चुनाव वे बीजू जनता दल से लड़कर लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए।