WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Cannabis Factory: भांग की गोली बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई!   

ड्रमों में भरी सूखी भांग, 34 कार्टून मुनक्का भां ईग जब्त, फैक्ट्री सील!

1020

Illegal Cannabis Factory: भांग की गोली बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई!   

Indore : क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से भांग की नशीली गोलियां बनाने और पैकिंग करने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की। लहरी मुनक्का भांग तेजाजी नगर क्षेत्र की शुक्ला फार्मेसी में आयुर्वेदिक दवाओं के नाम से अवैध रूप से बनाई जा रही थी। कार्यवाही में 3 ड्रमों में भरी सूखी भांग और 34 कार्टून लहरी मुनक्का भांग जब्त की गई जिसकी कीमत करीब 4 लाख 31 हजार रुपए बताई गई।

IMG 20230129 WA0071

क्राइम ब्रांच और तेजाजी नगर पुलिस ने फैक्ट्री में भांग बनाने और पैकेजिंग की सभी मशीनों सहित फैक्ट्री को भी सील कर दिया। वैध रूप से तैयार इस लहरी मुनक्का भांग की गोलियों को पैकिंग करके देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाता था। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तेजाजी नगर क्षेत्र के झाबुआ मल्टी के पास शुक्ला फार्मेसी में आयुर्वेदिक दवाओं के नाम से कुछ लोग अवैध रूप से भांग पैकिंग करके बेच रहे है। इस पर क्राइम ब्रांच और तेजाजी नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए उक्त फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की।

फैक्ट्री में उपस्थित आरोपी संचालक रोशनलाल वैष्णव निवासी जनता कॉलोनी मिले, फैक्ट्री की तलाशी लेने पर 3 ड्रमों में भरी सूखी भांग, 34 कार्टून लहरी मुनक्का, कच्ची भांग, गोलियां बनाने और पैकिंग करने की मशीनें भी यहां पाई गई। आरोपी के पास सूखी भांग, भांग की गोलियों की पैकिंग के संबंध में लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों नहीं पाए गए।

फैक्ट्री मालिक के संबंध में पूछने पर उन्होंने स्वयं के भतीजे शैलेश वैष्णव निवासी अन्नपूर्णा इंदौर होना बताया। जब्त फैक्ट्री को सीलबंद करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध तेजाजी नगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।