WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Deepak Chahar Weds Jaya : तेज गेंदबाज दीपक चाहर प्रेमिका जया की मोहब्बत के आगे आउट

दीपक चाहर ने जया भारद्वाज से शादी रचाई, आगरा के पांच सितारा होटल में फेरे लिए

1235

Agra : इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बुधवार को आगरा में गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) से शादी कर ली। दीपक ने आगरा के फाइव स्टार होटल ‘जेपी पैलेस’ में जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दूल्हा दीपक घोड़ी पर बैठकर बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर होटल पहुंचे थे। वे सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहने हुए थे।

बारात जब होटल ‘जेपी पैलेस’ की ओर प्रस्थान कर रही थी तो उस दौरान दीपक के चचेरे भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर और बहन मालती चाहर ने जमकर डांस किया। राहुल चाहर और बहन मालती चाहर की डांस की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूल्हे के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर, चाचा देशराज चाहर, टीम इंडिया के सदस्य और दीपक के भाई राहुल चाहर, बहन मालती के साथ खास मेहमानों ने जमकर डांस किया।

Deepak Chahar Weds Jaya  : तेज गेंदबाज दीपक चाहर प्रेमिका जया की मोहब्बत के आगे आउट
मीडिया में जारी खबरों के अनुसार, होटल में शाही दावत की तैयारी की गई है। इसमें हाथरस की मशहूर रबड़ी, आगरा की चाट, अवधी, मुगलई और साउथ इंडियन कुजीन के साथ इटेलियन और थाई कुजीन मेन्यू में रखी गई हैं।

मंगलवार शाम को संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। दीपक चाहर के चचेरे भाई राहुल चाहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई और भाभी की फोटो शेयर की थी। दोनों का रिसेप्शन दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल के कमल महल में होगा। दिल्ली जया का होम टाउन भी है। दीपक चाहर की शादी में कई नामी क्रिकेटर हिस्सा ले सकते हैं।