WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

फरसा लेकर कांग्रेस ज्वाइन करने भोपाल रवाना हुए दीपक जोशी, बहन ने लगाया तिलक

3102

फरसा लेकर कांग्रेस ज्वाइन करने भोपाल रवाना हुए दीपक जोशी, बहन ने लगाया तिलक

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपने गृह नगर से हाथ में फरसा लेकर कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए भोपाल रवाना हो गए हैं। जोशी के साथ बड़ी संख्या में देवास जिले के कार्यकर्ता भी रवाना हुए हैं। रवाना होने के पहले दीपक जोशी की बहन ने उन्हें तिलक लगाया और शुभकामनाएं दी इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज राजानी सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

IMG 20230506 WA0032

इसी बीच दीपक जोशी ने आज सुबह एक ट्वीट कर कहा कि ‘समय ही हर बात सिद्ध करेगा। ईमानदारी मेरी विरासत है, मेरी पूंजी है, वो मेरे साथ है। प्रणाम पिता जी, जय हिंद, जय परशुराम, जय श्री रामl

दीपक जोशी अभी भोपाल पहुंचकर कांग्रेस में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हो रहे हैं। इसी बीच बता दें कि बीजेपी द्वारा दीपक जोशी को मनाने की सारी कोशिश की गई लेकिन वे सभी विफल रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी सुबह 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दीपक जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे।

दीपक जोशी ने कल कहा था कि कमलनाथ ने जहां हाटपिपलिया में स्वर्गीय पिता श्री कैलाश जोशी के स्मारक के लिए 3 मिनट में जमीन आवंटित कर दी थी लेकिन शिवराज सरकार ने 3 साल बाद भी अभी तक स्मारक को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। यह स्मारक अधूरा पड़ा है।

WhatsApp Image 2023 05 06 at 11.03.57 AM

दीपक जोशी ने यह भी कहा था कि उनके साथ पार्टी में जो बर्ताव किया है, उससे वे बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे ही कांग्रेस में जाने का निर्णय नहीं किया है। मैं कांग्रेस में कार्यकर्ता की हैसियत से जा रहा हूं और यदि कांग्रेस पार्टी कहेगी तो बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज के विरुद्ध चुनाव लड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं यूं ही बगावत पर उतारू नहीं हुआ। एक तरफ पार्टी ने हारे हुए नेताओं को निगम मंडलों में स्थान दिया वही दूसरी ओर भाजपा के पुराने कर्मठ नेताओं की पूरी तरह उपेक्षा की गई।

देखिए वीडियो-