WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री चौहान से पाटीदार समाज,रतलाम के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की

1676

मुख्यमंत्री चौहान से पाटीदार समाज,रतलाम के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की

रतलाम: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन भोपाल में पाटीदार समाज रतलाम के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि-मंडल द्वारा विकास से संबंधित विभिन्न सुझाव दिए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-कल्याण से जुड़े विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में सर्वश्री ईश्वरलाल पाटीदार, सुभाष पाटीदार, हरि राम शाह, राकेश पाटीदार, शंकर लाल पाटीदार, रतनलाल लाकड़ एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।