WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Vidora Bar Seal : देर रात खुले रहने वाले ‘विडोरा बार’ 15 दिन के लिए सील!

विजय नगर, पलासिया, बायपास स्थित बारों का निरीक्षण लगातार जारी!

1954
WhatsApp Image 2023 05 24 At 9.23.18 PM 696x308

Vidora Bar Seal : देर रात खुले रहने वाले ‘विडोरा बार’ 15 दिन के लिए सील!

Indore : कलेक्टर ने देर रात संचालित किए जाने पर डियाब्लो बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर बार को सील करने के आदेश दिए। आबकारी विभाग की टीम ने बार के निरीक्षण के दौरान इसे देर रात तक खुला पाया था। लगातार दो बार ऐसी अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने यह कड़ी कार्यवाही की। पिछली बार ऐसी ही अनियमितता मिलने पर बार को 7 दिन के लिए सील किया गया था।

कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने बारों पर पाई जाने वाली अनियमितताओं की सघन जांच की। इस क्रम में आबकारी विभाग को सूचना मिलने पर 15 मई को मेसर्स एबीएस फूड्स, (विडोरा/डियाब्लो बार) पलासिया इंदौर पर जांच के लिए टीम भेजी गई। इस दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव प्रसाद द्विवेदी, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुदगल एवं आबकारी उपनिरीक्षक राकेश मंडलोई शामिल थे। टीम ने निरीक्षण करने पर विडोरा/डियाब्लो बार बंद होने के निर्धारित समय रात 12 बजे के बाद भी देर रात तक संचालन होना पाया गया।

Vidora Bar Seal : देर रात खुले रहने वाले 'विडोरा बार' 15 दिन के लिए सील!

इस पर संबंधित वृत्त प्रभारी द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने या प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने इस कृत्य को गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आने तथा दूसरी बार अनियमितता पाए जाने पर इस बार के लाइसेंस को 15 दिन के लिए (7 जून 2023 तक) निलंबित कर दिया।

इस अवधि में बार को बंद कर मदिरा विक्रय को प्रतिबंधित किया जाना आदेशित किया गया है। इस बार को आबकारी की टीम द्वारा सील बन्द कर दिया गया है। इस बार पर पहले भी ऐसी अनियमितता पाए जाने पर इसका लाइसेंस 7 दिन के लिए निलंबित कर बार को सील बंद किया गया था।

बताया गया कि आबकारी विभाग द्वारा लगातार विजय नगर, पलासिया एवं बायपास पर स्थित बारों का निरीक्षण जारी रहेगा। बारों में पाई शिकायतों पर कार्यवाही भी जारी रहेगी। कलेक्टर के आदेश पर आबकारी विभाग द्वारा बारों में सघन निरीक्षण के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो सतत रूप से बारों पर निगरानी रखे है।