WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Delhi Fire News: छठी मंजिल पर लगी आग, शीशे तोड़कर कूदे लोग, 3 की गई जान… दिल्‍ली के द्वारका में भयावह हादसा

775

Delhi Fire News: छठी मंजिल पर लगी आग, शीशे तोड़कर कूदे लोग, 3 की गई जान… दिल्‍ली के द्वारका में भयावह हादसा

दिल्ली के द्वारका में एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मौके से सामने आए वीडियोज में अपार्टमेंट बिल्डिंग आग में घिरी हुई दिख रही थी और खिड़कियों से आग की तेज लपटें निकल रही थीं. इसी आग से बचने के लिए एक ही परिवार के तीन लोगों (2 बच्चे और एक पिता) ने बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गयी.

दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार द्वारका इलाके के सेक्टर 13 के सबद अपार्टमेंट की दो फ्लोर पर यह आग लगी. पहले इसमें ही 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी. जिसके बाद खबर आई कि दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए, जिन्हें आकाश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. बाद में उनके पिता यश यादव (उम्र 35 साल) भी बालकनी से कूद गए, जिन्हें भी IGI अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. वह फ्लेक्स बोर्ड के व्यवसाय से जुड़े थे

download 4

 

 यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए और जीवित हैं. उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए IGI अस्पताल भेजा गया है.  सोसायटी के सभी निवासियों को बाहर निकाल लिया गया है और बिजली तथा पीएनजी कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं. संरचनात्मक स्थिरता का आकलन करने के लिए डीडीए तथा एमसीडी को सूचित कर दिया गया है. परिवार की सहायता के लिए आकाश तथा IGI अस्पताल दोनों में टीमें तैनात की गई हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक कॉलर ने दिल्ली फायर सर्विस को फोन कर एमआरवी स्कूल के पास आवासीय अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना दी. इसके बाद मौके पर दमकल विभाग ने दमकल की 8 गाड़ियों को भी रेसक्यू के काम पर लगा दिया गया. दमकल विभाग ने जलती अमार्टमेंट के पास स्काई लिफ्ट को भी लगाया था ताकि अगर लोग फंसे हो तो उन्हें निकाल लिया जाए.