WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Overloaded Auto Rickshaw Overturned : अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलटा, 10 घायल

1350
WhatsApp Image 2025 06 10 At 13.10.58

Overloaded Auto Rickshaw Overturned : अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलटा, 10 घायल

Ratlam : शहर से 15 किमी दूर स्थित ग्राम रामपुरिया से रतलाम की और लौट रहा ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया यह दुर्घटना मंगलवार सुबह 11 बजे हुई। दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए जिनमें महिला और बच्चे भी हैं। सभी घायलों को रतलाम स्थित जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

घायलों में सलीम (65) पिता मंसूर अली, शमशाद (60) पति सलीम, वाजिद (70) पिता आजाद खान, गली बाई (80) पिता कालू वसुनिया, कृष्णा (16) पिता प्रकाश वसुनिया, विसना (12) पिता प्रकाश वसुनिया, सुनीता (30) पति बालू, कालीबाई (40) पति गोवर्धन खराड़ी, शांति बाई (45( पति प्रभु, कुंवरी बाई (45( पति सरदार वसुनिया यह सभी रामपुरिया निवासी हैं!

सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि जिले की यातायात व्यवस्था भगवान के भरोसे है जिस ऑटो रिक्शा में 4 से 5 सवारियों से अधिक नहीं बैठ सकते हैं उन ऑटो रिक्शा में 15-17 सवारियों को बिठाकर दर्जनों की संख्या में रतलाम जिले के सभी क्षेत्रों में सरपट दौड़ते हुए ऑटो रिक्शा देखें जा सकतें हैं इस यातायात पुलिस के अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं या ठान कर बैठे हैं कि 2-4 मौतें जब तक नहीं होगी तब तक इन अनियंत्रित वाहनों पर हम कार्रवाई नहीं करेंगे। इस खबर के माध्यम से रतलाम एसपी अमित कुमार को त्वरित एक्शन लेना समय की दरकार हैं!