WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Delhi-Mumbai Express Way : ढाई महीने में 15 फ्लाईओवर पूरे करने का लक्ष्य!

अधिकांश हिस्सा शहर में, इसलिए फ्लाईओवर और अंडरपास की संख्या ज्यादा!

1536
WhatsApp Image 2023 05 22 At 10.49.18 PM 1

Delhi-Mumbai Express Way : ढाई महीने में 15 फ्लाईओवर पूरे करने का लक्ष्य!

 

New Delhi : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 15 फ्लाईओवर आने वाले ढाई महीने में तैयार हो जाएंगे। फ्लाईओवर का निर्माण होते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) एक्सप्रेस-वे के मुख्य लाइन के निर्माण में तेजी लाएगा। शहर की सीमा में एक्सप्रेस-वे का काम 10 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दिल्ली डीएनए फ्लाईओवर से लेकर हल्के मलकोवा गांव तक बनाए जा रहे 59 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का दूसरा खंड दिल्ली मीठापुर से लेकर सेक्टर 65 तक है। इसका अधिकांश हिस्सा शहर की सीमा में है। इस वजह से इसमें फ्लाईओवर और अंडरपास की संख्या भी काफी है।

फिलहाल आगरा-गुरुग्राम नहर से सेक्टर 37 के सामने तक पल्ला चौक, एत्मादपुर गांव, आईपी कॉलोनी के सामने एलिवेटेड फ्लाईओवर, सेक्टर 30 पुलिस लाइन मोड, सेक्टर-29 मोड, खेड़ी पुल चौक, सेक्टर 18 टी पॉइंट, सेक्टर 17-आठ के सामने अंडरपास, सेक्टर 83 के सामने फ्लाईओवर, वल्लभगढ़ तिगांव रोड मोड़ पर फ्लाईओवर, आईएमटी के सामने फ्लाईओवर और चंद्रावली मोड़ के सामने अंडरपास बनाए जा रहे हैं।

इनमें से सबसे लंबा फ्लाईओवर पीटीटीवी चौक से लेकर बडोली मोड़ तक बन रहा है जिसकी लम्बाई 1700 मीटर है। इस फ्लाईओवर का निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था और 12 मई 2022 से ही यहां का ट्रैफिक बंद है। उस समय 45 दिन के अंदर ट्रैफिक फिर शुरू करने के बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन, अभी तक इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब ढाई माह में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।