WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Demolition in Ashram : फारेस्ट SDO ने बैकुंठ धाम आश्रम में तोड़फोड़ की, मामला दर्ज!

जानिए, उन्होंने क्यों आश्रम में घुसकर तोड़फोड़ की!

825

Demolition in Ashram : फारेस्ट SDO ने बैकुंठ धाम आश्रम में तोड़फोड़ की, मामला दर्ज!

    Vidisha : बैकुंठ धाम आश्रम में तोड़फोड़ करने के आरोप में विदिशा के एक फॉरेस्ट एसडीओ के खिलाफ बैतूल के सारणी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। सारणी के पास सलैया के इस आश्रम के संस्थापक सीताराम दादा ने यह शिकायत दर्ज कराई।

   एसडीओ फॉरेस्ट विदिशा विजय मौर्य पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने आश्रम में घुसकर 1 जुलाई की रात तोड़फोड़ की। आश्रम के संस्थापक ने पुलिस को बताया की तीन साल पहले इसी आश्रम में एसडीओ फॉरेस्ट विजय सिंह की सगाई हुई थी। एक जुलाई की रात विजय मौर्य यहां पहुंचे और आश्रम के बैनर पोस्टर फड़ने के अलावा मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। पुलिस ने विजय सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय साहित्य 2023 के तहत 296, 332(c), 324(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

IMG 20240703 WA0090

    एसडीओपी सारणी रोशन जैन ने बताया कि विदिशा में पदस्थ फॉरेस्ट एसडीओ विजय सिंह मौर्य पारिवारिक माहौल खराब होने की वजह से तनाव में थे, इस वजह से उन्होंने यह हरकत की। बैकुंठ धाम आश्रम के संस्थापक सीताराम दादा जी की शिकायत पर एसडीओ के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

यह आरोप लगाया गया 

    पहली जुलाई की रात 8 से 9 बजे के बीच में विदिशा में पदस्थ फॉरेस्ट एसडीओ विजय सिंह मौर्य ने बैकुंठ धाम आश्रम में पहुंचकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि उसने बैकुंठ धाम आश्रम के संस्थापक सीताराम दादाजी, महंत सगीतदास सहित शिष्यों के साथ जमकर गाली गलौज की। आश्रम में लगे बैनर पोस्टर फाड़ दिए। वहां के सौफा और कुर्सी को नुकसान पहुंचाया। आश्रम के पदाधिकारियों ने मंगलवार को इस मामले की शिकायत एसपी से भी की।