WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Dinner After Defeat : टीम इंडिया की हार के बाद डिनर से चिढ़े प्रशंसक!

लोग हार का मातम मना रहे ये डिनर का मजा ले रहे!

1674
Dinner After Defeat : टीम इंडिया की हार के बाद डिनर से चिढ़े प्रशंसक!

Dinner After Defeat : टीम इंडिया की हार के बाद डिनर से चिढ़े प्रशंसक!

Adelaide : आज एडिलेड में T20 विश्व कप में टीम इंडिया इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गई। यह हर टीम इंडिया को चाहने वालों के लिए किसी सदमे की तरह है। रोहित शर्मा का वह वीडियो भी सामने आया जिसमें वे फूट-फूटकर रोते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अब अभिनेत्री अथिया शेट्टी की केएल राहुल, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के साथ भोजन करने वाली तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अथिया और केएल राहुल एडिलेड के एक रेस्टोरेंट में टीम इंडिया के साथ खाना खाते हुए करीब बैठे हैं। ये लव बर्ड जोड़ी बातचीत करते हुए एक-दूसरे की आंखों में गहराई से देख रही है। विराट कोहली और राहुल द्रविड़ आमने सामने बैठे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस डाइनिंग टेबल पर और भी कई लोग दिखाई दे रहे हैं।

हार से दुखी प्रशंसकों का गुस्सा
टीम इंडिया की अप्रत्याशित हार से दुखी क्रिकेट प्रशंसक इन क्रिकेटरों पर सोशल मीडिया पर कटाक्ष कर रहे हैं। क्योंकि, वे एक बड़ी हार के बाद डिनर का मजा ले रहे थे। एक यूजर ने लिखा ‘भाई प्लीज शादी कर लीजिए और शांति से हनीमून पर जाइए। 3 महीने आराम कर लीजिए।

एक अन्य ने लिखा ‘थोड़ा खेल भी लेते तो शायद इंडिया जीत जाती। तीसरे यूजर ने लिखा ‘इस फोटो को अभी पोस्ट न करें, पूरा भारत दयनीय गेंदबाजी प्रदर्शन से नाराज है।’ कई अन्य लोगों ने मैदान पर टीम के खराब प्रदर्शन को निशाना बनाते हुए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।