WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Doors of Kedarnath Dham Opened : केदारनाथ धाम के पट खुले, अब भक्तों को दर्शन देंगे बाबा! 

108 क्विंटल फूलों से मंदिर को भव्य सजाया गया, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह!

1018

Doors of Kedarnath Dham Opened : केदारनाथ धाम के पट खुले, अब भक्तों को दर्शन देंगे बाबा! 

Kedarnath : भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। चारों ओर ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजे और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं।

IMG 20250502 WA0185

इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश और गुजरात से आई पुष्प समिति ने मंदिर को 108 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया, जिससे मंदिर परिसर अत्यंत भव्य और दिव्य नजर आ रहा है। मंदिर की इस सजावट को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। फूलों की सुगंध और सजीवता से मंदिर की आध्यात्मिक आभा और भी गहरी हो गई है।

कपाट खुलने से पूर्व बाबा केदारनाथ की पवित्र डोली ऊखीमठ से यात्रा करते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंची। 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में डोली गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड होते हुए धाम पहुंची। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी सतर्कताओं का पालन करें। बाबा केदार के दर्शन से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और धाम में श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ पड़ा है।