WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Dowry Harassment Case Against Former Minister: झूठ बोल कराई शादी,पति 8वीं पास, बताया MBA, भोपाल में पूर्व मंत्री और परिवार पर मामला दर्ज

छोटे भाई की पत्नी ने लगाए कई गंभीर आरोप

910

Dowry Harassment Case Against Former Minister: झूठ बोल कराई शादी,पति 8वीं पास, बताया MBA, भोपाल में पूर्व मंत्री और परिवार पर मामला दर्ज

 

भोपाल: Dowry Harassment Case Against Former Minister: भोपाल के महिला थाने में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान में धार जिले में कुक्षी के विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल हनी,उनकी पत्नी, भाई और मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है।

यह मामला पूर्व मंत्री के छोटे भाई की पत्नी काम्या सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

पीड़िता काम्या के आरोपों के अनुसार, उनके परिवार को बताया गया था कि होने वाले पति देवेंद्र सिंह बघेल MBA पास हैं, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वे केवल 8वीं कक्षा तक पढ़े हैं। यही नहीं, दहेज में लग्जरी कार न देने पर उनके साथ मारपीट भी की गई।

मध्य प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री और कुक्षी से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के खिलाफ भोपाल महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है. उनके छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी काम्या सिंह ने भोपाल के महिला थाने में यह केस दर्ज कराया है. FIR में पूर्व मंत्री और विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, सास चंद्रकुमारी सिंह, बहन शीतल सिंह और पति देवेंद्र सिंह बघेल के नाम शामिल हैं.

 

काम्या सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि दहेज में लग्जरी कार न देने पर उनके साथ मारपीट की गई. साथ ही, उन्होंने शादी से पहले गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया.

 

पीड़िता काम्या के अनुसार, उन्हें बताया गया था कि उनके होने वाले पति देवेंद्र सिंह बघेल MBA पास हैं, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वे तो केवल 8वीं कक्षा तक पढ़े हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता काम्या सिंह ने उनके साथ हुई मारपीट के वीडियो भी पुलिस को सौंपे है। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी बताया कि 26 मई 2023 को उसे जबरन तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला गया। उसके मना करने पर पति ने मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। पीड़िता ने यह भी बताया कि ससुराल वाले उसके पति को उकसाने का काम करते थे।

काम्या सिंह ने यह भी बताया कि ससुराल वालों ने उसकी शादी झूठ बोलकर कराई। उसके परिवार को बताया गया था कि लड़का MBA पास है और दो-तीन पेट्रोल पंप का मालिक है। शादी के बाद पता चला कि वह तो केवल आठवीं पास है और शराब पीने का आदी है। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि पति देवेंद्र के नशे से परेशान होकर परिवार ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया था। काम्या को उम्मीद थी कि अब पति सुधर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जब इसकी शिकायत करना शुरू की तो विधायक बघेल, उसकी पत्नी और सास में उसे परेशान शुरू कर दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 351(2), 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत भोपाल के महिला थाने में दर्ज किया गया है.

महिला सुरक्षा की पुलिस विंग के अनुसार जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।