WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alert: बड़ा खतरा..दक्षिण भारत के पूर्वी समुद्र में बना चक्रवात, कई राज्यों में भारी बारिश

1164

Weather Alert: बड़ा खतरा..दक्षिण भारत के पूर्वी समुद्र में बना चक्रवात, कई राज्यों में भारी बारिश

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

भारत के आधे निचले हिस्से में बादलों के जमघट ने कर्नाटक के समुद्रीय कोने में चिंबेल के पास कल शाम को नए चक्रवात को जन्म दिया है जो 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से महाराष्ट्र को छूता हुआ अरब सागर की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात अपने पूर्ण आकार में नहीं है, जब तक पूर्ण आकार में नहीं आएगा, तब तक इसकी दिशा तय नहीं होगी। आज रात को इसके पूर्ण आकार में आने की संभावना है, लेकिन इसके प्रभाव से और बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रहे बादलों के मिश्रण से तेलंगाना, आंध्रा, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में कई जगह तूफानी बारिश होगी। आंशिक असर गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में भी होगा।

 

चक्रवात के उदय होने से मध्य प्रदेश में बादलों की दिशा में परिवर्तन आया है। कल शाम को मौसम कमजोर पड़ा। लेकिन आज चक्रवात के घेरे का असर मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में रहेगा। खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, पीथमपुर, महू, इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, भोपाल, जबलपुर आदि में बारिश की संभावना रहेगी। तेज हवाओं से तापमान में कमी आएगी।

ग्वालियर में तापमान 44/43 डिग्री रहेगा। अब 24 मई से बारिश से तापमान गिरने लगेगा। लेकिन रात जा तापमान बढ़ भी सकता है।

भारत के उत्तर दिशा में लद्दाख से बादलों के बहने का क्रम हिमाचल, उत्तराखंड से यूपी, बिहार सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बना हुआ है। इससे पूर्वी राज्यों में कई जगह तेज बारिश हो सकती है।