WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Dowry Harassment : करोड़पति की बेटी को प्रताड़ित किया, धीमा जहर दिया

नशीली दवा दी गई, बंधक बनाया, इंदौर इ मामला दर्ज

1267
Dowry Harassment :

Indore : दहेज़ के लिए किसी लड़की पर कितना जुल्म किया जा सकता है, कनिका (Kanika) इसका प्रमाण है। इंदौर के जाने-माने कारोबारी की इंजीनियर बेटी Kanika की शादी पुणे के IT Company में काम करने वाले अधीश (Adheesh) से हुई थी। शादी में कनिका को लाखों का दहेज़ भी दिया गया।

लेकिन, अधीश के परिवार की इच्छा पूरी नहीं हुई। ससुराल वालों ने दोनों के हनीमून से लौटते ही कनिका को बंधक बना लिया। जलील करने के लिए घरभर के जूते साफ करवाए गए। बेसुध करने के लिए नशे की गोलियां खिलाई गई। इतने पर भी उन्हें संतुष्टि नहीं हुई, तो खाने में धीमा जहर (Slow Poison) देना शुरू किया गया। ये सारी बातें जब कनिका ने घर वालों को बताई तो विजय नगर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कनिका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक पुणे के सेक्टर-27 स्थित निवासी अधीश एक आईटी कंपनी (IT Company) में नौकरी करता है। कनिका और अधीश की शादी 2013 में धूमधाम से पुणे के नजदीक कोरेगांव के फाइव स्टार होटल में हुई थी। इस शादी में कनिका के पिता ने दहेज़ में सोने के जेवर, गिन्नियां, हीरे-जवाहरात और लाखों रुपए नकद दिए थे। सबकुछ सामान्य था। लेकिन, हनीमून के लिए जब दोनों विदेश गए तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत परेशान किया गया।

हनीमून से लौटने पर जुल्म शुरू
कनिका ने पुलिस को बताया कि जब वो हनीमून से लौटकर ससुराल आई, तो सास नीता, ससुर अशोक, ननद नियंता ने उससे जबरन जूते साफ करवाए। मना करने पर उसे पीटा गया और चोटी पकड़कर खींची गई। उससे मोबाइल भी छीन लिया गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। तेज बुखार में भी उससे काम करवाया गया।
नई कार की मांग

Dowry Harassment :

खुद का का खर्चा उठाने के लिए कनिका पर नौकरी करने का दबाव बनाया गया। ससुराल ने नई कार की मांग की। सास ने कहा कि वो कार नहीं लाएगी, तो अधीश की दूसरी लड़की से शादी करा दी जाएगी। नियंता और नीता ने कनिका को घर में रखने से इंकार कर दिया, तो उसे मजबूरी में चचेरी बहन के फ्लैट पर रहना पड़ा। जब कनिका के माता-पिता उससे मिलने पुणे आए तो उससे रेस्त्रां मिले। उस समय भी ससुराल वालों ने तलाक की धमकी दी और माता-पिता के सामने ही जान से मारने की कोशिश की।

खाने में धीमा जहर मिलाया
कनिका के भाई की शादी नवंबर 2019 में ही थी। इसमें भी कोई नहीं आया, बल्कि झूठे आरोप लगाए गए। कनिका जब इंदौर से पुरानी कार लेकर पुणे गई तो उसे ताने मारे गए। लॉकडाउन के दौरान कनिका कोरोना संक्रमित हो गई, तब भी उसका ध्यान नहीं रखा गया। कनिका के मुताबिक कोरोना संक्रमित हो जाने पर उसे खाने में जहरीली दवा मिलाकर दी गई। इसमें कुछ देसी दवाइयां थी, जिससे उसे बहुत ज्यादा रक्तस्राव हुआ। एक दिन जब उसे दवा के खाली रैपर मिले, तब पता चला कि उसे धीमा जहर और पारा मिलाकर दिया जा रहा था। मामले में पुलिस ने DPO की राय ली और ससुराल वालों पर नशीला पदार्थ देने की धारा बढ़ाई दी।