WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ministerial Speech : लोगों की आय बढ़ी तो महंगाई भी स्वीकार करो

लोगों को सरकार सब कुछ मुफ्त में नहीं दे सकती

885
WhatsApp Image 2021 11 01 At 8.31.27 AM 696x387

Indore : प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि यदि उनकी आय (Income) बढ़ रही है, तो उन्हें भी महंगाई को भी स्वीकार करना होगा। समाज के प्रत्येक वर्ग की आमदनी बढ़ी है। सरकार लोगों को सब कुछ मुफ्त में नहीं दे सकती है। मोदी सरकार में ही महंगाई नहीं बढ़ी है, कांग्रेस सरकार में भी तो महंगाई बढ़ती थी।

मंत्री ने कहा कि पहले लोगों का वेतन कम था, अब वेतन बढ़ा है, तो महंगाई का बढ़ना स्वाभाविक है। पहले जब लोगों की आमदनी कम थी, तो पेट्रोल और डीजल सस्ता था, अब पेट्रोल की कीमत बढ़ी है, तो लोगों की आमदनी भी तो बढ़ी! वे इंदौर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने दावा किया कि गुजरे बरसों में समाज के हर तबके की आमदनी बढ़ी है। पहले हमारे घरों में केवल एक बाइक होती थी, जो घर के मुखिया की होती थी। आज घरों में हर व्यक्ति के पास गाड़ी है, जिससे पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सवाल किया कि क्या देश में कांग्रेस की पिछली सरकारों के कार्यकाल में महंगाई नहीं बढ़ी थी! हमें स्वीकार करना पड़ेगा कि महंगाई एक पहिया है जो लगातार घूमता रहता है.

सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए क्या राज्य सरकार वैट नहीं घटा सकती! इस पर मंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर कर वसूली से सरकार को राजस्व मिलता है। इससे विकास और जनहित की सरकारी योजनाएं चलती हैं। आम आदमी यह नहीं कह सकते कि आज पेट्रोल-डीजल का भाव वही होना चाहिए, जो 10 साल पहले था। इस दौरान आपका वेतन 6 हजार से बढ़कर 50 हजार पहुंच गया।