WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

नाराजगी के चलते कांग्रेस ने बड़नगर का प्रत्याशी बदला,वर्तमान विधायक मोरवाल को फिर दिया मौका

754

नाराजगी के चलते कांग्रेस ने बड़नगर का प्रत्याशी बदला,वर्तमान विधायक मोरवाल को फिर दिया मौका

 

उज्जैन से मुकेश भीष्म 

 

उज्जैन।मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर चार सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। इसमें बड़नगर से राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने टिकट काटते हुए पुनः वर्तमान विधायक मुरली मोरवाल को टिकट दिया है। मुरली अपने टिकट कटने के बाद से ही उनके समर्थकों ने भोपाल में कमलनाथ के निवास पर जमकर प्रदर्शन किया था।

बुधवार सुबह आई कांग्रेस की संशोधित सूची में बड़नगर से कांग्रेस ने प्रत्याशी बदल दिया। इससे पहले 2018 में भाजपा ने भी यही किया था तब जितेन्द्र पंड्या को टिकट देने के बाद उनकी जगह संजय शर्मा को प्रत्याशी बना दिया था , जिसके बाद भाजपा को यहाँ हार का सामना करना पड़ा था। अब इस बार कांग्रेस ने भाजपा की तरह टिकिट बदला है।

अब देखना है की टिकिट बदलकर कांग्रेस पूर्व में घोषित प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को कैसे मनाती है।