WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Earthquake in Japan : जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी की आशंका!    

भूकंप का केंद्र दक्षिण मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट से 30 किमी गहराई पर!

995
Strong Earthquake in Bogota
Strong Earthquake in Bogota

Earthquake in Japan : जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी की आशंका!  

Tokyo : एक बार फिर जापान पर प्रकृति का कहर टूटता दिखाई दे रहा है। दक्षिण में स्थित क्यूशू द्वीप में 7.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप के चलते क्यूशू द्वीप के पूर्वी और दक्षिणी तट के साथ ही शिकोकू के दक्षिणी तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान में मार्च 2011 में भी 9.1 तीव्रता का भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी आई थी। इसमें 20 हजार लोग मारे गए थे।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, गुरुवार सुबह जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू में एक के बाद एक लगातार दो बड़े भूकंप आए। पहला भूकंप, 6.9 तीव्रता का था। इसके कुछ देर बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.1 थी। भूकंपीय गतिविधि के कारण जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने द्वीप के तटीय इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.1 दर्ज की गई और इसका केंद्र जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग 30 किलोमीटर गहराई पर था। दो भूकंप के चलते क्यूशू के दक्षिणी तट और पास के शिकोकू द्वीप पर 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की भविष्यवाणी करते हुए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

IMG 20240808 WA0078

टास्क फोर्स का गठन किया गया 

जापानी सरकार ने बचाव कार्यों के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का भी गठन किया है। जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर के पास स्थित है, जिसके चलते यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है। मार्च 2011 में 9.1 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई भीषण सुनामी ने जापान के उत्तर पूर्वी तट के बड़े इलाकों को तबाह कर दिया था। आपदा में 20 हजार लोग मारे गए थे। इसके फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचाया था।