WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Election Survey : MP को लेकर ‘ABP न्यूज़’ का चुनाव सर्वे चौंकाने वाला! 

जानिए, जनता किसे सत्ता सौंपना चाहती है! 

1633

Election Survey : MP को लेकर ‘ABP न्यूज़’ का चुनाव सर्वे चौंकाने वाला! 

New Delhi : चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। विधानसभा चुनाव से पहले कई तरह के सर्वे सामने आ रहे हैं। इस बीच ‘एबीपी न्यूज़’ ने ‘सी-वोटर’ के साथ मिलकर सर्वे किया।

इस सर्वे में विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया था। जनता ने इस सर्वे का चौंकाने वाला जवाब दिया। चुनाव आयोग के आज जारी कार्यक्रम के मुताबिक मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश की जनता से सवाल किया गया था कि इस बार मध्य प्रदेश की जनता किस सत्ता में देखना चाहती है? इसे लेकर जनता की तरफ से जो जवाब आया, वो हैरत में डालने वाला है।

सर्वे के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से कांग्रेस को 113-125, बीजेपी को 104-116, बसपा को 2 जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें आ सकती हैं। सर्वे के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 45%, बीजेपी को भी 45%, बीएसपी को 2% के साथ अन्य के खाते में 8% वोट आता दिख रहा है।

 

मध्य प्रदेश का ओपिनियन पोल

कुल सीट- 230

कांग्रेस-113-125

बीजेपी-104-116

बीएसपी-0-2

अन्य-0-3

 

मध्य प्रदेश में वोट शेयर

कुल सीट- 230

कांग्रेस-45%

बीजेपी-45%

बीएसपी-2%

अन्य-8%