WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Election Update: उज्जैन जिले में 5 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस आगे, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव पीछे

1221

Election Update: उज्जैन जिले में 5 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस आगे, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव पीछे

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट 

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की विधानसभा चुनावों को लेकर की गई की रणनीति मैदानी तौर पर सफल होती नज़र आ रही है। जहाँ एक ओर मोदी के चेहरे पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भारी बढ़त के साथ सत्ता में वापसी कर रही है वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता बदलती नज़र आ रही है।

मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में भाजपा एक बार फिर अपना परचम फहराती दिख रही है। उज्जैन ज़िले की सात विधानसभा सीटों में से पाँच विधानसभा सीटों पर भाजपा की बढ़त है वहीं दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं।

उज्जैन ज़िले की प्रतिष्ठित और चर्चित उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। यहाँ कांग्रेस के प्रत्याशी चेतन यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

विधानसभा चुनाव में उज्जैन जिले में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है। जिले की सात में से पांच सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दो पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

दोपहर तक उज्जैन-दक्षिण को छोड़कर अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में चार से पाँच चरण की मतगणना हो चुकी थी। उज्जैन उत्तर से भाजपा के प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा 15000 अधिक मतों से आगे है। वहीं उज्जैन दक्षिण से भाजपा के प्रत्याशी और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव दो चरण की मतगणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 2 हजार से अधिक मतों से पिछड़ रहे है।

उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार की सुबह मतों की गणना प्रारंभ हुई। इसमें सात विधानसभा में से पांच क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी प्रारंभ से ही बढ़त लेकर चल रहे थे। हालांकि डाक मतपत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बढ़त बनाये थी।लेकिन ईवीएम की गणना में भाजपा के प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरू की।

उज्जैन दक्षिण से भाजपा के प्रत्याशी उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से करीब 2000 वोटों से पीछे थे। तराना से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार वोट, महिदपुर से भाजपा के बहादुरसिंह चौहान 2700 वोट, घट्टिया से भाजपा के सतीश मालवीय 4500, नागदा-खाचरौद से भाजपा के तेजबहादुरसिंह चौहान 1000 बड़नगर से भाजपा के जितेंद्र पंडया तीसरे चरण की मतगणना में क़रीब 7000 वोटों से आगे चल रहे थे। बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस को अपना प्रत्याशी बदलना भारी पड़ा यहाँ कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को बदलकर विधायक मुरली मोरवाल को पुनः प्रत्याशी बनाया था लेकिन राजेंद्र सिंह सोलंकी ने निर्दलीय मैदान में उतरने का फ़ैसला किया जो कांग्रेस को भारी पड़ रहा है।