WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Union Minister Kulaste Lost Election : केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हारे

कांग्रेस के चेन सिंह वरकडे ने हराया

1613
Union Minister Kulaste Lost Election

Union Minister Kulaste Lost Election: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हारे

भोपाल: केंद्रीय ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में हार गए है। कांग्रेस उम्मीदवार चेन सिंह वरकडे ने उन्हें मंडला जिले के निवास विधानसभा क्षेत्र से पराजित किया। कुलस्ते उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने केंद्र से सीधे मध्य प्रदेश भेजा है।

बता दे की 2019 में कुलस्ते मंडला से जीत कर संसद पहुंचे थे। इससे पहले वे 1996 से 2009 तक मंडला लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं। 2012 में वह राज्यसभा चले गए थे। इसके बाद 2014 में फिर से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की केंद्र की। केंद्र की सियासत करने के बाद एक बार फिर वह मध्य प्रदेश की राजनीति में वापसी करने वाले थे लेकिन अब उनकी हार के बाद उनका भविष्य क्या होगा यह तो भाजपा हाई कमान को तय करना है।
बता दे की निवास विधानसभा सीट आदिवासी बहुल है और यहां पर इसके पहले कांग्रेस के डॉक्टर अशोक मर्सकोले विधायक रहे हैं।