WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Emergency Landing : इंडिगो की गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की आपात स्थिति में लैंडिंग कराई!

पहियों के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के बाद अंडरकैरिज वॉर्निंग का मैसेज भेजा गया!

600

Emergency Landing : इंडिगो की गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की आपात स्थिति में लैंडिंग कराई!

Indore : इंडिगो की गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण विमान की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, पायलट ने अंडरकैरिज वॉर्निंग का मैसेज भेजा, इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 140 यात्री थे। जो सुरक्षित हैं।

सोमवार दोपहर 3.14 पर गोवा एयरपोर्ट से इंडिगो के इस उड़ान ने उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट 2.40 बजे गोवा एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरती है। इंदौर पहुंचने पर पायलट को पता चला कि पहियों का हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक काम नहीं कर रहा। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अंडरकैरिज वॉर्निंग की जानकारी दी। एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे पर फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारियों को सूचित किया, इसके बाद शाम 5.08 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

 

अंडरकैरिज वॉर्निंग

विमान की उड़ान में अंडरकैरिज वॉर्निंग का मतलब है विमान के पहिए (अंडर कैरिज) ठीक से काम नहीं कर रहे हैं या वे उतरते समय खुलने की स्थिति में नहीं है। यह एक गंभीर चेतावनी है, जो पायलट को तुरंत कार्रवाई करने की जरुरत बताती है। अंडरकैरिज वॉर्निंग का मतलब है पहिए ठीक से खुले या बंद नहीं हैं। यह टेकऑफ या लैंडिंग के समय एक बहुत ही खतरनाक स्थिति होती है।

 

क्या है हाइड्रोलिक सिस्टम समस्या

अंडरकैरिज को खोलने और बंद करने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का उपयोग किया जाता है। अगर इसमें कोई समस्या है, तो पहिए ठीक से काम नहीं करेंगे। कुछ सेंसर अंडर कैरिज की स्थिति की जानकारी पायलट को देते हैं। अगर ये सेंसर खराब है, तो गलत जानकारी मिल सकती है। अंडरकैरिज में यांत्रिक समस्या जैसे बोल्ट का ढीला होना या कोई अन्य भाग का टूटना, अंडरकैरिज वॉर्निंग समस्या बन सकता है।

पहले भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7295 में 13 दिन पहले भी उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आई थी। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। तब यात्रियों ने बताया था कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की।