WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Three World Records : दस वर्ष के जिष्णु दवे के नाम एक साथ तीन विश्व रिकॉर्ड!

दुनिया का सबसे बड़ा रुद्राक्ष, ऊं चिन्ह वाले 25 और कई दुर्लभ रुद्राक्ष का संकलन!

731

Three World Records : दस वर्ष के जिष्णु दवे के नाम एक साथ तीन विश्व रिकॉर्ड!

Ratlam : शहर के विनोबा नगर निवासी जिष्णु दवे ने आध्यात्मिक रूचि और रूद्राक्षों के प्रति आकर्षण से 3 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जिष्णु के पास दुनिया का सबसे बड़ा रूद्राक्ष, ऊं चिन्ह वाले 25 और कई दुर्लभ रुद्राक्ष का संकलन है। यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ यूएन और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था ने आधिकारिक तौर पर प्रामाणिक किया है। बता दें कि जिष्णु की बचपन से ही रुद्राक्षों के प्रति गहरी रुचि रही हैं। महज 5 साल की उम्र में ही जब भी रुद्राक्ष का वितरण या संग्रह होता वह स्वयं उनमें से विशेष चिन्ह जैसे ऊं, त्रिशूल, स्वस्तिक, सुदर्शन आदि वाले रुद्राक्ष पहचानने में रुचि लेता रहा हैं। दुनिया का सबसे बड़ा रुद्राक्ष 6.6 सेमी आकार और 120 ग्राम वजन का यह रुद्राक्ष वाराणसी से मंगवाया गया था। इसे पहले रिकॉर्ड में नहीं जोड़ा गया था। जिष्णु के पास ऊं चिन्ह वाले 25 रुद्राक्ष का संकलन एक विशिष्ट उपलब्धि है।

अखंड ज्ञान आश्रम में किया सम्मानित!

जिष्णु ज्योतिषाचार्य महर्षि संजय दवे का बेटा है। उसकी इस उपलब्धि पर शहर के सैलाना बस स्टैंड स्थित अखंड ज्ञान आश्रम पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां जिष्णु दवे को सम्मानित किया गया। इसमें वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी सदस्य शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, कमलेश जोशी ने संतों के सानिध्य में जिष्णु दवे को सम्मानित किया। इस दौरान श्रृंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंदजी सरस्वती, अखंड ज्ञान आश्रम के महामंडलेश्वर देवस्वरुपानंदजी सरस्वती, स्वामी सुजाननंदजी, स्वामी प्रभुतानन्द जी, स्वामी शास्वतानंद जी, स्वामी सुदामा जी मिश्रा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मनोज शर्मा, विशाल कुमार वर्मा, राजेश, व्यास जी सहित अन्य मौजूद रहें!