WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Emergency Landing : इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से गोआ जा रहे विमान में खराबी आई!

जानिए, विमान में ऐसी क्या खराबी आई कि उसे अचानक मुंबई में उतारा गया!

513

Emergency Landing : इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से गोआ जा रहे विमान में खराबी आई!

Mumbai : दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी के बाद उसकी मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट के एक इंजन ने बीच हवा में काम करना बंद कर दिया था। यह बात पता चलने के कारण फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट किया गया और उतारा गया।

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट के पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की आशंका हुई थी। इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने बुधवार रात 9:25 बजे आपातकालीन संकेत भेजा, इसके बाद फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट किया गया। रात 9:42 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

फ्लाइट ट्रैकर्स के मुताबिक, इंडिगो की एक फ्लाइट रात 8 बजे के करीब दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई। जिसने पहले से ही करीब आधे घंटे की देरी से उड़ान भरी थी। हालांकि, उड़ान को बाद में मुंबई डायवर्ट कर दिया गया, जहां यह रात 10 बजे से कुछ पहले छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

क्या कहा इंडिगों प्रवक्ता ने

इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली से मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, गोवा के लिए उड़ान भरते समय उड़ान संख्या 6E 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान को दूसरी दिशा में मोड़ दिया गया और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा । सूत्रों ने बताया कि एयरबस A320neo से संचालित इस उड़ान की रात 9.52 बजे आपातकालीन लैंडिंग हुई। उड़ान में सवार लोगों की संख्या का पता नहीं चल सका है।

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा। यात्रा पूरी करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो ग्राहकों को लेकर शीघ्र ही रवाना होगा। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। इंडिगो में, ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है।