WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

EOW Raid : T&CP के भ्रष्ट मानचित्रकार के यहाँ मास्टर प्लान के दस्तावेज मिले- घर में 19 लाख नकद, 10 से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी मिली

2148

इंदौर। आर्थिक अपराध विंग (EOW) उज्जैन ने गुरुवार सुबह देवास में पदस्थ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (T&CP) के मान चित्रकार Deepak Dariyani (दीपक दरियानी) के इंदौर स्थित घर पर छापामार कार्रवाई की गई। गुरुवार को 14 घंटे चली सर्चिंग के बाद की गई कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज मिले। इनमें 2031 की इंदौर व देवास की मास्टर प्लानिंग के नक्शे भी विजय दरियानी के घर से बरामद हुए।
मानचित्रकार के चार घरों पर मारे गए छापों में 19 लाख नकद के साथ कई लग्जरी आइटम मिले। वह इंदौर के नामी बिल्डरों के संपर्क में था और उन्हें आने वाली प्लानिंग की पहले ही जानकारी देकर करोड़ों रुपए कमाता था। विभाग को 10 बैंक खातों की जानकारी मिली है। जिसमें करोड़ से ऊपर रुपए मिलने के आसार है। EOW के SP Dilip Soni ने बताया कि दरियानी के घर से इंदौर से संबंधित कई फाइलें मिली हैं। इसके चलते उसके खिलाफ पद के दुरुपयोग का केस अलग से दर्ज किया जा रहा है। वहीं वह किन लोगों के साथ मिलकर देवास में रहते हुए भी इंदौर में खेल कर रहा था, उनके बारे में उससे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा छापे के दौरान उसके घर से ऐसे कई दस्तावेज मिले हैं, जो दूसरों के नाम पर हैं। इन सभी लोगों को नोटिस दिया गया हैं। जांच के बाद ऐसे सभी लोगों को भी आरोपी बनाया जाएगा। छापे में Zodiac Mool में 1200 स्क्वेयर फीट के शोरूम के दस्तावेज भी दरियानी के यहां छापे में उसके मकान, फॉर्म हाउस और दुकानों की जानकारी मिली थी। जब्त दस्तावेज की जांच में स्कीम नंबर 140 स्थित जोडिएक मॉल में 1200 स्क्वेयर फीट के एक शोरूम के भी दस्तावेज मिले हैं। इसकी जानकारी नगर निगम और रजिस्ट्रार से एकत्रित की जा रही है।
EOW के SP के अनुसार दीपक दरियानी के घर में इंदौर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की कई फाइलें बरामद हुई। जबकि, विजय दरियानी का 5 वर्षों पहले ही इंदौर से देवास तबादला हो चुका था। इसके बावजूद इंदौर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की फाइलें मिलना कई सवालिया निशान खड़े करती है। इसके लिए अब ईओडब्ल्यू पत्र के माध्यम से जानकारी लेगा कि इंदौर ऑफिस में वह कितने कर्मचारी और अधिकारी हैं, जो विजय दरियानी के लगातार संपर्क में थे।
———————–