WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

तेज गर्मी में भी 76 वर्ष के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का प्रतिदिन 12 से 15 किमी का पद विहार जारी

2581
WhatsApp Image 2022 06 01 At 12.02.17 PM 696x1044

जेठ माह की तेज गर्मी,
तापमान 42 डिग्री के ऊपर,तेज गर्मी में भी 76 वर्ष के तपस्वी साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
प्रतिदिन 12 से 15 किमी का पद विहार कर रहे है।

बीते मार्च में एक कदम भी चलने की शक्ति नहीं थी। कुंडलपुर दमोह से रहली सागर तक डोली से विहार किया था।

23 मई को मन में कुछ संकल्प लेकर रहली से चल पड़े हैं। आज सुबह नरसिंहपुर पहुंच गये हैं। दो महीने पहले डोली पर चलने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज अब पैदल तेज कदमों से चलते हुए बस चले जा रहे हैं। कहां जा रहे हैं कुछ नहीं पता। गन्तव्य पर कब तक पहुंचेंगे यह भी नहीं पता।

आप जानते ही हैं कि दिगंबर जैन संत 24 घंटे में सिर्फ एक बार अन्न- जल ग्रहण करते हैं। वह भी विधि पूर्वक खड़े होकर। आचार्य श्री ने तो आहार में सभी रसों का भी त्याग कर रखा है। शक्कर, नमक, सब्जी, फल का आजीवन त्याग है। वे साधना की शक्ति से चल रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र जैन की फेसबुक वॉल से