WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

7th Pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़ाया, जानिए और क्या मिलेगा!

बढ़े DA का फायदा जनवरी 2022 से, एरियर भी मिलेगा

1459
3% DA Increase

New Delhi : सातवें वेतन आयोग के तहत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3% महंगाई भत्ते (DA Hike) का ऐलान किया था। जुलाई महीने में सरकार एक बार फिर से कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी करने जा रही है। लेकिन, इससे पहले सरकार ने 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने इनके महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है।

13 फीसदी DA बढ़ा
कर्मचारियों के DA में 13% का इजाफा कर दिया गया। इस बढ़ोतरी के बाद अब से इन कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों जितना ही DA का फायदा मिलेगा। साथ ही इस महीने से ही कर्मचारियों के खाते में सैलरी नए DA के हिसाब से मिलेगी।

अब कितना हो गया DA
कई ऐसे कर्मचारी हैं, जिनकों 7वें वेतन आयोग का फायदा नहीं मिल रहा है। इन सभी का ध्यान रखते हुए सरकार ने यह खास कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA बढ़कर 381% हो जाएगा।

तीन महीने का एरियर
अगर 6ठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का DA 196% से बढ़कर 203% हो जाएगा। इसमें सरकार ने 7% DA का इजाफा किया गया है। कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का फायदा जनवरी 2022 से मिलने लगेगा। इसके साथ ही इनको 3 महीने के एरियर का भी फायदा दिया जाएगा।