WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : 91 वर्षीय कमला देवी शुक्ला का निधन, परिजनों की सहमति से हुआ नेत्रदान!  

अब 2 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

769

Eye Donation : 91 वर्षीय कमला देवी शुक्ला का निधन, परिजनों की सहमति से हुआ नेत्रदान!

Ratlam : शहर के इंद्रानगर निवासी 91 वर्षीय कमला देवी शुक्ला पति स्वर्गीय भेरूलाल शुक्ला के असामयिक निधन होने पर काकानी सोशल वेलफेयर अध्यक्ष माधव काकानी, समाजसेवी गोविन्द काकानी, गोपाल काकानी ने उनके सुपुत्र मुकेश, दुर्गेश, श्रीमती वंदना सुरेश शुक्ला एवं परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा देने पर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर टीम ने मृतात्मा का कार्निया लिया।

इस संदर्भ में नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा नेत्रदान करने की स्विकृति मिलते ही मेडिकल कालेज की डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफीसर हैप्पी पीटर द्वारा सहयोगी ज्योति सिंह चौहान के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया।

नेत्रदान के लिए वाहन की व्यवस्था गोविंद काकानी के प्रयासों से की गई। नेत्रदान के दौरान शुक्ला परिवार, काकानी परिवार एवम स्नेहीजन मोजूद थे। काकानी सोशल वेलफेयर के माधव काकानी, गोविन्द काकानी, गोपाल काकानी, नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, गिरधारी लाल वर्धानी शलभ अग्रवाल, प्रशान्त व्यास, शीतल भंसाली, सुरेश पाटीदार, आशीष काबरा, राखी व्यास सपना दुबे, मंजुला माहेश्वरी, रीना टाक एवं कश्मीरा पाठक ने शुक्ला परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद दिया!