WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Recovery Idea : 15.62 लाख टैक्स वसूलने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची नगर निगम टीम! 

आइडिया कामयाब रहा, अन्य डिफॉल्टरों के लिए भी संदेश बन गया!

528

Recovery Idea : 15.62 लाख टैक्स वसूलने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची नगर निगम टीम! 

Indore : शहर में एक दिलचस्प मामला सामने आया। यहां ढोल नगाड़ों का उपयोग बकाया टैक्स वसूली के लिए किया गया। नगर निगम के अधिकारी एक घर को सील करने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे। पूरा मामला इंदौर के झोन-3 क्षेत्र का है।

यहां की रहने वाली आशा रानी दीक्षित पर घर का टैक्स लंबे समय से बकाया था। कई नोटिस जारी करने के बाद भी जब टैक्स जमा नहीं हुआ, तो निगम ने एक अलग तरीका अपनाया। नगर निगम का ये तरीका देखकर लोग भी हैरान हो गए।

घर का बकाया टैक्स नहीं चुकाने पर नगर निगम ने ढोल-नगाड़ों के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों का यह कदम न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहा, बल्कि अन्य टैक्स डिफॉल्टरों के लिए भी एक सख्त संदेश बन गया। एआरओ अनिल निकम ने बताया कि विजय नगर स्थित झोन-3 में आशा रानी दीक्षित में मकान का 15 लाख 62 हजार रुपये टैक्स नहीं जमा किया था। निगम के तरफ से बार-बार नोटिस देने के बाद भी नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसके कारण घर को सील किया गया है।

 

सार्वजनिक सूचना देकर घर सील किया

एआरओ निकम ने बताया कि सार्वजनिक सूचना देकर घर सील किया गया है। जिस घर का टैक्स बाकी होता है उस घर के बारे में ढोल-ताशे बजाकर लोगों को सूचित किया जाता है कि इस घर का टैक्स बकाया है। ताकि लोग घर खरीदने से पहले निगम से आकर जानकारी ले कि इस घर पर कोई टैक्स तो बकाया नहीं है। इससे पहले भी पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी ने इस बिल्डिंग को क्रय किया गया था। उनको भी नोटिस देकर कई बार टैक्स जमा करने को कहा गया था। हालांकि उन्होंने कहा ‘अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है आपको जो लगे कीजिए।’

निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने बताया कि सभी टैक्स बकायेदारों को सूचित किया है। कार्रवाई लगातार जारी है। बड़े बकायादारों को गंभीर रूप से फोकस करते हुए नोटिस दिया जा रहा है। वहीं, कुछ घरों को सील भी किया जा रहा है। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस अनोखे तरीके को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।