WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fake Facebook Account : मंत्री राकेश सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना, मैसेज करके पैसे मांगे!

लोगों से पैसे मांग रहा ठग, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई!

1059

Fake Facebook Account : मंत्री राकेश सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना, मैसेज करके पैसे मांगे!

Bhopal : प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मंत्री ने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर जनता से सतर्क रहने की अपील की और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि ‘ किसी असामाजिक तत्व द्वारा मेरे नाम का फ़र्ज़ी अकाउंट बना कर पैसों की मांग की जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह जालसाज मंत्री के नाम पर लोगों को ठग रहा था। राकेश सिंह मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री होने के साथ पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत है।

कमलनाथ का अकाउंट भी हैक हुआ था

मध्य प्रदेश में नेताओं के खिलाफ साइबर क्राइम का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था। बदमाशों ने उनके अकाउंट से 3 वीडियो शेयर किए थे और एक वैकेंसी भी पोस्ट की थी। यह जानकारी कमलनाथ के मीडिया ऑफिस ने दी थी। कमल नाथ के मीडिया सलाहकार ने कहा था कि अकाउंट को रिकवर करने के लिए उनकी तरफ से कोशिशें की जा रही हैं।