WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alert: गोलाकार चक्रवात के लपेटे में भारत के 7 राज्यों में भारी वर्षा की संभावना, MP में 2 तरफा मानसून का असर!

54543

Weather Alert: गोलाकार चक्रवात के लपेटे में भारत के 7 राज्यों में भारी वर्षा की संभावना, MP में 2 तरफा मानसून का असर!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

अभी तक उत्तर पूर्व भारत में चल रहा चक्रवात का गोला अब भारत में आज से पश्चिमी बादलों के साथ स्थिर हो रहा है, जहां अगले तीन दिन तक एक साथ कई राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी। शुरुआत आज पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से से दक्षिण हिस्से से लेकर भारत में राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, देहली, यूपी के उत्तरी भाग से होगी। जबकि उत्तर – पूर्वी मानसून के असर से मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्से, ओडिसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में दो तरफा मानसून का असर होगा एक राजस्थान के द्वार से मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग में मानसून असर करेगा, जबकि दूसरे से मध्य और दक्षिण पश्चिम भाग में इसका असर होगा। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश की संभावना रहेगी और कल 2 से 5 अगस्त तक प्रदेश में कई जगह भारी वर्षा का दौर चलेगा।